
शिमला। कृषि, जनजातीय विकास एवं आईटी मंत्री डॉक्टर राम लाल मार्कंडेय ने (शिमला) ढली में स्थित ट्राईबल भवन का औचक निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने वहां पर जनजातीय क्षेत्रों से आये हुए लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। ट्राइबल भवन के निरीक्षण के दौरान दिखी खामियों को तुरन्त दूर करने के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।